19 जुलाई 2014 - 14:01
बान की मून करेंगे मध्यपूर्व का दौरा।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के सहायक ने कहा है कि शनिवार को मध्यपूर्व की यात्रा पर जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के सहायक ने कहा है कि शनिवार को मध्यपूर्व की यात्रा पर जा रहे हैं।
राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून के सहायक ने कहा कि उनकी मध्यपूर्व यात्रा का उद्देश्य गज़्जा पट्टी पर जायोनी शासन के आक्रमणों को बंद कराने के लिए प्रयास करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि प्रतीत यह हो रहा है कि फिलिस्तीनियों और इस्राईल के मध्य लड़ाई समाप्त कराने का एकमात्र मार्ग दो स्वतंत्र देशों का गठन है। उन्होंने कहा कि इस बात को व्यवहारिक बनाने के लिए भी बान की मून मध्यपूर्व की यात्रा पर जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक फिलिस्तीन और इस्राईल विवाद का जड़ से समाधान नहीं किया जायेगा तब तक दोनों पक्षों के मध्य तनाव जारी रहेगा। इसी तरह संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के सहायक ने कहा कि हमला बंद होने के बाद गज्जा के परिवेष्टन को समाप्त होना चाहिये।